फीचर्ड

पंजाब के डिप्टी CM बोले- PAK और ISI से संबंध रखने वालों के साथ मंच शेयर कर रहे हैं कांग्रेसी

Sukhbir-Singh-Badal-1448097803पंजाब के डिप्टी सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अपना असली रंग दिखा रही है कि वो राष्ट्र के विरोध में हैं। बादल ने कांग्रेस पर खालिस्तानी समर्थकों के साथ साठगांठ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आखिर क्यों राहुल गांधी पंजाब में के दशक के काले दिन वापस लाना चाहते हैं।

सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जो ग्रुप अलग खालिस्तान की मांग करते हुए है, वो अमृतसर में रैली आयोजित करते हैं और कांग्रेस के नेता उनके साथ मंच शेयर करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी जिन ग्रुप्स के साथ मंच शेयर कर रहे हैं, उनके पाकिस्तान और आईएसआई से संबंध हैं।

वहीं कांग्रेस की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ना सुखबीर सिंह बादल के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से एक राष्ट्रवादी पार्टी है। शक तो अकाली दल जैसी पार्टियों पर किया जाता है।

 

Related Articles

Back to top button