राष्ट्रीय

पंद्रह दिन के बाद जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर शांत हुई बंदूकें   

pak borderजम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा 15 दिन तक की गई लगातार गोलीबारी और इधर से जवाबी कार्रवाई के बाद जम्मू सेक्टर में भारत-पाक सीमा पर बंदूकें शांत हो गई हैं। बीते 15 दिनों में हुए संघर्षविराम के इन 22 उल्लंघनों में 2 नागरिक मारे गए और 17 अन्य घायल हो गए। बीएसएफ के अधिकारी विनोद यादव ने बताया, ‘‘सीमाएं शांत हैं। जम्मू और सांबा सेक्टरों में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर संघर्षविराम का कोई उल्लंघन नहीं हुआ।’’ उन्होंने कहा कि कड़ी जवाबी कार्रवाई के बाद बंदूकें शांत पड़ गई हैं। आरएस पुरा के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी देवेंद्र सिंह ने कहा, ‘‘पंद्रह दिन तक चली गोलीबारी के बाद रात के समय सीमा पर शांति रही। पूरी सीमा पट्टी उसके कारण अशांत रही थी। उस समय स्थिति से निपटना मुश्किल था।’’ शांति बहाल होने पर सीमावर्ती इलाकों के निवासी कथित तौर पर अपने गांवों में लौट आए हैं। पंद्रह दिन से कम समय में पाकिस्तान 21 बार संघर्षविराम का उल्लंघन कर चुका है। अगस्त में पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम के कुल 23 उल्लंघन किए गए। 16 जुलाई के बाद से अब तक 33 संघर्षविराम उल्लंघन हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button