जीवनशैली

पति का रेजर और परफ्यूम यूज करना छीन सकता है आपका निखार

अधिकांश बीवियों की आदत होती हैं कि वो अपने पति का परफ्यूम और रेजर इस्तेमाल कर लेती हैं। अगर आप भी अपने पति के ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स को बेहिचक इस्तेमाल करती हैं तो अभी से संभल जाएं। इन चीजों को इस्तेमाल करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। l_women-1470219181

डर्मेटोलॉजिस्ट की मानें तो यह बात सब जानते हैं कि औरत और मर्द के स्क‍िन स्ट्रक्चर में बहुत अंतर होता है। उनके हॉर्मोन्स भी अलग तरह से काम करते हैं और अलग तरह से ही प्रभाव डालते हैं। आमतौर पर मर्दों की स्क‍िन 20 से 30 फीसदी ज्यादा मोटी होती है। उनकी त्वचा महिलाओं की तुलना में कम पानी सोखती है। इसके अलावा उनकी स्क‍िन की परत जल्दी-जल्दी उतरती भी रहती है। 

ऐसे में मर्दों के लिए जो भी ब्यूटी प्रोडक्ट बनाया जाता है, उन्हें बनाने में इन बातों का खास ख्याल रखा जाता है, लेकिन इसके बाद भी महिलाएं इन बातों को इग्नोर कर देती हैं। जबकि आप अपने पति की इन चीजों को रोजाना इस्तेमाल करती हैं तो आपकी स्क‍िन डैमेज हो सकती है। 

मर्दों वाली क्रीम लगाने से हो सकता है आप जल्दी ही बूढ़ी नजर आने लगें, क्योंकि इनके इस्तेमाल से झुर्रियां जल्दी पड़ती हैं। इससे त्वचा धीरे—धीरे अपनी रंगत खो देती है।

 
 

Related Articles

Back to top button