अपराध

पति की हत्या की धमकी देकर युवक ने महिला से किया दुष्कर्म

04_11_2016-4rapeएक युवक महिला को घर में अकेली देखकर घुसा और उससे यह कहकर दुष्कर्म करने लगा कि अगर उसने शोर मचाया तो वह उसके पति की हत्या कर लेगा।

जेएनएन, लुधियाना। मेहरबान स्थित प्रेम कॉलोनी इलाके में एक शख्स ने पड़ोसी महिला को उसके पति की हत्या की धमकी देकर दुष्कर्म कर डाला। पीड़ित ने इसके बारे में अपने पति को बताया। उन्होंने इसकी सूचना थाना मेहरबान की पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक अरविंद के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

महिला के मुताबिक दो नंवबर की दोपहर को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान अरविंद उसके घर आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसके विरोध करने पर आरोपी ने कहा कि अगर वह नहीं मानी तो वह उसके पति की हत्या कर देगा। इस डर से महिला चुप रही।

पीड़िता के मुताबिक शाम को जब उसके पति घर आए तो उसने सारी बात उन्हें बताई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया।

 

Related Articles

Back to top button