ज्ञान भंडार

पत्नी को देह व्यापार करने से रोकता था पति, नहीं मानी तो तलवार से काटा

murder1_1448404341जालंधर। होशियारपुर में मंगलवार दोपहर नशे में धुत्त पति ने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया। उसने तलवार से पत्नी के सर पर वार किया। पत्नी बेसुध होकर घर के आंगन में गिर पड़ी, पर आरोपी तब तक वार करता रहा जब तक वह मर नहीं गई। पत्नी को मारने के बाद वह आंगन में तलवार लेकर घूमता रहा और ललकारता रहा। उसने घर के सिलेंडर को आग लगा दी। बाद में घर में स्कूटी को आग लगाने की कोशिश की। कत्ल की वजह उसकी पत्नी के देह व्यापार में लिप्त रहना बताया जा रहा है।
आरोपी युवक मनप्रीत सिंह किराये पर पत्नी सुखविंदर कौर (20) उर्फ रीना के साथ रहता था। हत्या करने के बाद वह बार-बार बलजीत कौर उर्फ बेबी को बुला रहा था। बेबी के घर ही वे किराए पर रहे रहे थे। मणि ललकार रहा था कि वह बेबी को भी मार देगा। बेबी कुछ देर पहले घर से निकली थी। जब उसे घटना का पता चला तो वह मौके पर आई। आरोपी उसकी ओर तलवार लेकर भागा पर तब कर पुलिस गई और उसे काबू कर थाने ले गई।
 
साथ जाने से मना कर दिया था रीना ने
थाना में अपना जुर्म कबूल करते हुए मनप्रीत ने बताया कि छह महीने पहले ही उसने रीना के साथ रहना शुरू किया था। रीना का पहली शादी के बाद तलाक हो चुका था। उसका पहला पति जेल में है। वे बलजीत कौर बेबी के घर में रह रहे थे। जब मनप्रीत को पता चला कि बेबी देह व्यापार करती है तो उसने रीना को वहां से शिफ्ट करने के लिए कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया। मनप्रीत को पता चला कि उसकी पत्नी भी देह व्यापार में शामिल हो गई है। रीना नशीला पाउडर भी लेने लग गई थी। यहीं दोनों में विवाद हो गया। उसने बेबी को भी कई बार कहा कि उसकी पत्नी को इस धंधे में न लगाए, परंतु बेबी नहीं रुकी और उससे धंधा करवाने लगी। इसके बाद मनप्रीत गांव चला गया। मनप्रीत ने बताया कि वह आज एक बार फिर पत्नी को लेने के लिए आया था। लेकिन उसने साथ जाने को मना कर दिया। मनप्रीत को पता था कि उसे बेबी की शह है। इसी गुस्से में रीना को मौत के घाट उतार दिया।
 

5 मिनट पहले ही घर से निकली थी बेबी
देहव्यापार की आरोपी बलजीत कौर उर्फ बेबी की मौत और जिंदगी के बीच का फासला पांच मिनट का था। वह मनप्रीत के वहां पहुंचने से पांच मिनट पहले ही निकली थी। इस वजह से बच गई। आरोपी बेबी और रीना दोनों के कत्ल के इरादे से आया था। क्योंकि उसे गुस्सा था कि बेबी ने ही उसकी पत्नी रीना को देह व्यापार के धंधे में लगाया। पुलिस कस्टडी में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह दोनों को मारने के इरादे से आया था।
 

 

Related Articles

Back to top button