फीचर्डराष्ट्रीय

पनडुब्बी दुर्घटना के बाद नौसेना प्रमुख ने दिया इस्तीफा

navनई दिल्ली। भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल डी. के. जोशी ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। नौसेना प्रमुख ने पिछले कुछ महीनों के दौरान नौसेना में हुई दुर्घटनाओं की नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए यह कदम उठाया है।
सरकार ने उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में दी गई है। नौसेना प्रमुख ने यह कदम आईएनएस सिंधुरत्न में धुआं फैलने से सात नाविकों के बीमार होने और दो के लापता होने के कुछ ही घंटों के बाद उठाया। विज्ञप्ति में कहा गया है ‘‘ताजा दुर्घटना और पिछले कुछ दिनों के दौरान हुई दुर्घटनाओं की नैतिक जवाबदेही स्वीकार करते हुए नौसेना प्रमुख एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी ने सीएनएस के पद से इस्तीफा दे दिया है।’’ इसमें कहा गया है कि उप नौसेना प्रमुख वाई एडमिरल आर. के. धवन एडमिरल जोशी के उत्तराधिकारी की नियुक्ति होने तक सीएनएस के कर्तव्यों का निर्वाह करेंगे।

Related Articles

Back to top button