
पश्चिमी यूपी तक फैला जाट आरक्षण आंदोलन, सड़कों पर लोग
जाट आरक्षण आंदोलन की आग पश्चिमी यूपी तक फैल गई है। रविवार को बागपत, बिजनौर और मेरठ में जाट समुदाय के लोगों ने कई जगह जाम लगाया। वहीं मुजफ्फरनगर में भी आरक्षण को लेकर चारों तरफ जाम लगाया।मुजफ्फरनगर में आंदोलनकारियों ने बुढाना मोड़, नावला कोठी और रूड़की रोड को जाम किया वहीं शाहपुर मेनरोड पर भी जाटों ने जाम लगाकर चक्का जाम किया।
यहां जाम सुबह 11 बजे से लगाया गया। आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। वहीं रालोद नेताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के मुजफ्फरनगर स्थित आवास पर धरना दिया।
मेरठ में भी जाटों ने आरक्षण के लिए आंदोलन शुरू किया। यहां भी जाम लगाकर प्रदर्शन किया गया। मेरठ में एनएच 58 जाम कर दिया गया वहीं सांसद राजेंद्र अग्रवाल का घर भी घेरा। जाटों को बवाल करते देख सांसद उनके बीच पहुंचे और इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने का आश्वासन दिया।
पुलिस ने दुकानदारों से वापस दुकान खोलने की अपील करने पर दुकानदारों ने पुन: खोली दुकानें। दिल्ली-झुंझुनूं मुख्य राजमार्ग पर नारनौल के समीप गहली चौक पर जाट आरक्षण की मांग पर बैठे आंदोलनकारियों को समझाने के लिए पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी दलबल सहित मौके पर पहुंचे। घरौंडा में 36 बिरादरी के बैनर तले जाट युवकों ने जुलूस निकाला।



