फीचर्डराजनीति

पाकिस्तान को चेतावनी, बुरी नज़र डाली तो… नहीं गिनी जाएंगी गोलियां

610699034नई दिल्ली। उरी हमले और उसके बाद हुए सर्जिकल स्ट्राइक की वजह से जो भारत और पाक के बीच तनाव और वैमनस्यता बढ़ गयी है, इस पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बाड़मेर की मुनाबाव सीमा के जवानो को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि भारत शांतिप्रिय देश है। ये कभी किसी पर आक्रमण नहीं करता, न ही किसी और की जमीन पर कब्ज़ा करने की निगाह रखता है। लेकिन अगर दूसरा कोई यदि भारत की जमीन पर बुरी नज़र डाले और आक्रमण करे तो हम पीछे हटने वालों में से नहीं हैं।

पाकिस्तान को चेतावनी

पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा, “हम जावब देना जानते हैं, हमारे सैनिक एक बार ट्रिगर पर अंगुली रख देते है तो फिर बंदूक से निकली गोलियों को गिना नहीं करते।”

भारत हमेशा पूरी दुनिया को एक परिवार की तरह मानता हैं। बीएसएफ के जवानों के हौसले की तारीफ करते हुए राजनाथ सिंहने कहा कि इस जलते हुए रेगिस्तान में जिस तरह आप काम करते हो, हम आपकी बेहतरी के लिए और आपके हालात को ठीक करने में कोई कसर नही छोड़ेंगे। इन्फ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि बॉर्डर पर भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बॉर्डर के पेरलल नहीं सड़के बनाई जाएंगी। जिसे समयानुसार देखा व रिपेयर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लाइट भी रोड पर बॉर्डर के पेरलल खड़ी की जाएंगी जिससे बॉर्डर पेट्रोलिंग में सहायता मिल सके।

मोबाइल कनेक्टिविटी को बॉर्डर पर सुधारा जाएगा। सेटेलाईट फोन बॉर्डर पर मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बुलेट प्रूफ जेकेट की कमी को दूर किया जाएगा तथा जेकेट्स को हल्का बनाने की पूरी कोशिश की जाएगी। उन्होंने सीमा चौकियों पर पीने के पानी की कमी पर कहा कि हर बीओपी को पाइप लाइन से जोड़ेंगे।

साथ ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानो के होसले की तारीफ़ करते हुए कहा कि जिस तरह किसान अपनी जान लगाकर अपने खेत की हिफाजत करता है।

उसी तरह सीमा सुरक्षा बल के जवान भी देश की हिफाजत में जुटे हैं। एक दिवसीय दौरे पर मुनाबाव पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिक सम्मेलन के दौरान जवानों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि सरहद पर सुरक्षा व्यवस्था संतोषप्रद है।

उन्होंने जवानों की समस्याएं जानने के साथ केन्द्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इससे पूर्व केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। केन्द्रीय गृह मंत्री सिंह ने मुनाबाव दौरे के दौरान सीमा सुरक्षा बल केअधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था संबंधित जानकारी भी ली।

मुनाबाव में उन्होंने सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए जवानों की हौसला अफजाई की। इस दौरान केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू, राजस्थान के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया, सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक केके शर्मा, बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक अजय कुमार तोमर, महानिरीक्षक पुलिस हवासिंह घुमरिया, उप महानिरीक्षक एमपीएस भाटी, बाड़मेर सेक्टर के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम, जिला कलक्टर सुधीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक डा।गगनदीप सिंगला, बायतू विधायक कैलाश चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button