स्वास्थ्य

पाना चाहते हैं हेयरफॉल से तत्काल छुटकारा………

हेयरफॉल की समस्या से परेशान हो चुके हैं। आजमाएं स्कैल्प माईक्रोब्लेडिंग तकनीक जो आपको काफी हद तक इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है।

हेयरफॉल आज सभी के लिए एक आम समस्या बन चुकी है। हम कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन इसका कोई परमानेंट ट्रीटमेंट नहीं मिल पाता है क्योंकि इस पॉल्युशन भरे माहौल में ना कोई ट्रीटमेंट सही प्रभाव डाल पाता है ना ही उनमें से ज्यादातर ट्रस्टवर्दी होते हैं। क्या कोई ऐसा सॉल्युशन है जिससे आप तत्काल हेयरफॉल रोक कर नए बाल अपने स्कैल्प पर उगा सकते हैं वो दो चार महीनों के लिए नहीं बल्कि लगभग पूरे डेढ़ साल के लिए। ऐसी एक तकनीक है ‘स्कैल्प माईक्रोब्लेडिंग’ जिसका ट्रीटमेंट आप ले सकते हैं।

आईब्रो माईक्रोब्लेडिंग की तरह है ये

अपने पतले आईब्रो को मोटा दिखाने के लिए जो अब तक आईब्रो पेंसिल, जेल या पाउडर का इस्तेमाल किया करते थे, आईब्रो माईक्रोब्लेडिंग ट्रीटमेंट ने उन पतले आईब्रो वाली समस्या से परेशान व्यक्तियों के लिए एक परमानेंट सॉल्युशन दे दिया है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आईब्रो के अलावा अब आपके स्कैल्प पर भी बाल उगाये जा सकते हैं। जिससे आप अपने हेयर लॉस की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button