जीवनशैली

पार्टनर को खुलकर गले लगाइए, इन बीमारियों से दूर रहेंगे

पार्टनर को गले लगाने से प्यार तो बढ़ता ही है। साथ ही साथ आपका रिश्ता भी मजबूत होता है। लेकिन गले लगाने से आपके स्वास्थ्य को भी काफी फायदा होता है। जानिए गले लगाने के फायदे-
 

hug_1469856472एक रिसर्च के अनुसार किसी को गले लगाने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। गले लगाने से आपका तनाव भी दूर होता है।
 

जब आप अपने पार्टनर को गले लगाते समय आपके शरीर में ऑक्सीटोसिन और कोर्टिसोल नाम के 2 हार्मोनों का स्राव होता है। इससे आप कितने भी ज्यादा तनाव में हों आपको तनाव से राहत मिलेगी।
 

ये बात रिसर्च से साबित हुई है कि जो लोग अपने पार्टनर को नियमित तौर पर गले लगाते हैं, उन्हें औरों की तुलना में अच्छी और गहरी नींद आती है।  
 

अगर आपको सिगरेट और शराब पीने जैसी गंदी आदत है तो अपने पार्टनर को भरपूर गले लगाइए। इससे आपकी ये गंदी आदतें भी छूट जाएंगी।
 

पार्टनर को गले लगाना ब्लडप्रेशर को भी बैलेंस रखता है। इससे आपको हाई और लो ब्लडप्रेशर की बीमारी कभी नहीं होती।  
 

Related Articles

Back to top button