राज्यराष्ट्रीय

पीएम माफी मांगे, वरना केंद्रीय मंत्रियों को घुसने नहीं देंगे- झामुमो

hemant soren_cmरांची। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की हूटिंग किए जाने को झामुमो ने गंभीरता से लिया है। महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने इसके लिए प्रधानमंत्री से सार्वजनिक माफी मांगने को कहा है। चेतावनी दी है कि प्रधानमंत्री के माफी नहीं मांगने पर केन्द्र के किसी मंत्री को झारखंड में आसानी से घुमने नहीं दिया जाएगा। झामुमो लोकतांत्रिक तरीके से केन्द्रीय मंत्रियों का विरोध करेगा। भप्ताचार्य गुरुवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस से बातचीत कर रहे थे। भट्टाचार्य ने कहा कि झामुमो ने एक दिन पहले प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने की आशंका जाहिर की थी। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मुख्यमंत्री से फोन पर बात की थी। उन्होंने भरोसा दिलाया था कि कोई अभद्र व्यवहार नहीं होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम में गए थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का विरोध कर बता दिया है कि उन्हें झारखंड की माटी से कोई मतलब नहीं है। झामुमो महासचिव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की अपने नेताओं के सामने अनुशासन की धज्जियां उड़ाने की आदत पुरानी है। छह दिसम्बर 1992 को बाबरी मस्जिद को ध्वस्त करने की घटना भाजपा नेताओं की उपस्थिति में हुई थी। भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री को संघीय ढांचे को समाप्त कर अधिनायकवादी व्यवस्था को लागू करने के इरादे को त्यागने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button