BREAKING NEWSNational News - राष्ट्रीयTOP NEWSफीचर्ड

पीएम मोदी का बड़ा ऐलान- देश में फिर से बनने जा रही है पूर्ण बहुमत की सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को ओडिशा में दो जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचे। ओडिशा के सुंदरगढ़ में उन्होंने कहा कि देश में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। ओडिशा में सबसे ज्यादा कमल खिलेगा। उन्होंने कांग्रेस और बीजद पर हमला बोला। बीजू जनता दल की सरकार ने राज्य का विकास नहीं होने दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि मैंने सुना है कि पहली बार कोई पीएम सुंदरगढ़ आया है, मैं कहना चाहता हूं कि आज भी कोई पीएम नहीं, बल्कि प्रधानसेवक आपके बीच आया है। प्रधानसेवक अपने मालिकों से आशीर्वाद लेने आया है।

आज भाजपा का स्थापना दिवस है। यह पार्टी न धनबल से बनी है और न ही बाहुबल से बनी है। और न ही विदेशों से उधार ली गईं विचारधाराओं से बनी है। यह पार्टी पसीनों से बनी है। कहा कि हम परिवार पर आधारित नहीं और न ही पैसों पर आधारित हैं। हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं के बलिदान से बनी है। अटलजी बोलते थे कि भाजपा कार्यकर्ताओं का एक पैर रेल में, दूसरा पैर जेल में होना चाहिए। देश को समझने के लिए यात्राएं करनी चाहिए और विकास के लिए संघर्ष करना चाहिए।

अटलजी ने कहा था कि अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। ओडिशा में भी मैं देख रहा हूं कि यहां कमल खिलना तय है। पांच साल पहले किसी ने नहीं सोचा था कि ओडिशा में भाजपा मजबूत होगी। आज मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि ओडिशा में इस बार सबसे ज्यादा कमल खिलने वाला है। मालूम हो कि ओडिशा में 21 लोकसभा सीटें हैं। यहां बीजद की सरकार है, जिसने न ही भाजपा से और न ही कांग्रेस से गठबंधन किया है।

Related Articles

Back to top button