उत्तराखंडराज्य

पीएम मोदी ने खादी को बनाया इंटरनेशनल ब्रांड: राज्य मंत्री रेखा आर्य

रुड़की: बाल विकास एवं पशुपालन राज्य मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से आज देश की खादी इंटरनेशल ब्रांड बन गई है। कल तक जिस खादी को खरीदने में लोग संकोच करते थे, आज बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल खादी के आइटम को बेच रहे हैं। इससे देश के बुनकरों से लेकर किसान, कारीगर सभी की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है।

पीएम मोदी ने खादी को बनाया इंटरनेशनल ब्रांड: राज्य मंत्री रेखा आर्य

शनिवार को कौशल्या ग्रामोद्योग संस्थान एवं हार्दिक सेवा संस्थान की ओर से आयोजित चरखा वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेखा आर्य ने कहा कि देश की आजादी के समय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने चरखा आंदोलन शुरू किया। विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर देशी वस्तुओं को बढ़ावा दिया लेकिन इसके बाद कांग्रेस ने खादी को पूरी तरह से बिसरा दिया। 

किसान, कारीगर और बुनकरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया लेकिन इसके बाद 2014 में जब प्रधानमंत्री मोदी ने खादी का प्रचार-प्रचार किया और इसको देश की सीमाओं से बाहर विदेशों तक में पहचान दिलाने का काम किया, इससे देश में बुनकरों की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

इस मौके पर उन्होंने जहां स्वयं चरखा चलाकर लोगों को प्रोत्साहित किया, साथ ही 70 महिलाओं को चरखे भी बांटे गये। कौशल्या ग्रामोद्योग संस्थान के संरक्षक जितेन्द्र सिंह त्यागी ने कहा कि इस संस्था का उद्देश्य महिलाओं को उनके घरों में रोजगार उपलब्ध कराना है। यह संस्था अब तक 250 महिलाओं को रोजगार दे चुकी है।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, श्यामवीर सैनी, डॉ. कल्पना सैनी, संस्था के अध्यक्ष अरविन्द त्यागी, मंत्री नितिन त्यागी, अनिल कुमार, महावीर सिंह, जसवंत सिंह, नवीन जैन, शोभाराम प्रजापति, गौरव गोयल आदि मौजूद रहे।

मंडल अध्यक्ष के साथ हुई नोकझोंक 

प्रशासनिक भवन परिसर में सुबह 11 बजे मंत्री रेखा आर्य को आना था लेकिन कार्यकर्ता उन्हें चावमंडी स्थित गोशाला में ले गए। इसके चलते मंत्री को कार्यक्रम में आने में देर हो गई। इसी बीच कौशल्या ग्रामोद्योग संस्थान के संरक्षक जितेन्द्र त्यागी ने भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविन्द गौतम को आड़े हाथों ले लिया और जमकर खरी-खोटी सुनाई।

गोशाला को दी जाएगी राजकीय सहायता 

गोशाला सभा में पहुंची बाल विकास एवं पशुपालन राज्य मंत्री रेखा आर्य ने निरीक्षण किया और बताया कि इस गोशाला को राजकीय सहायता दी जाएगी। साथ ही एक पशु चिकित्सा वाहन भी दिया जाएगा। इस मौके पर गोशाला के अध्यक्ष एचएम कपूर, विरेंद्र कुमार गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, सुरजीत सिंह चंधोक, सतेन्द्र गोयल, सागर गोयल, प्रवीण सिंधु, पंकज जिंदल आदि मौजूद रहे। 

Related Articles

Back to top button