उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी ने योग को राजनीतिक और धार्मिक रंग दे दिया- आज़म

रामपुर : उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर में आज सपा के कद्दावर नेता मोहम्मद आज़म खा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जम कर निशाना साधा कहा योग को राजनीतिक रंग दे दिया धार्मिक रंग दे दिया अब योग भी धर्म से जुड़ गया। लेकिन साइकिल गरीबो की निशानी है हर धर्म हर जात की। जो एक्सरसाइज है वो भी योग है जो सब करते है। आज़म खान यही नही रुके उन्होंने योगी सरकार पर भी जमकर हमला बोला और कहा किसानों का कर्ज़ा माफ हो चुका है| हर साल 2 करोङ लोगो को नोकरी मिलनी थी। 24 घंटे बिजली मिल रही है। कानून व्यवस्था बहुत अच्छी है , और कई साल से कोई भी बलात्कार नही हुआ है।उत्तर प्रदेश में माँ बेटियां इतनी महफूज़ है की बच्चा अपनी माँ के पेट मे महफूज़ नही है। अपराध खत्म हो गया है। विकास इतना हुआ है कुछ पूछिये मत।
उन्होंने कहा गोमती रिवर फ्रंट जो करप्शन गबन हुआ था बकौल भाजपा सरकार के उस पर जांच बैठ गई है। और पूरी गंगा साफ हो गई। गोमती हुई न हुई गंगा साफ हो गई। कोई समस्या रही ही नही। अब सबसे बड़ी परेशानी भाजपा के लिए यह है कि वो अगला कौन सा एजेंडा लाये। आजम खा ने कहा की उनके नफरत का एजेंडा पूरी तरह कामयाब हो गया लोगो को जुदा कर दिया भाई से भाई को मरवा दिया। वही वक्फ बोर्ड घोटाले की सीबीआई जांच पर आज़म खान बोले हम इनकी बात का जवाब देते देते थक गए है और हम ये भी समझते है कि ये भी हमारा अपमान है| राजनीतिक शोरत के लिए बेहूदा बातो का जवाब नही|

Related Articles

Back to top button