स्वास्थ्य

पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाये ये बेहतरीन टिप्स…

पीरियड  के समय होने वाली तकलीफें और दर्द कई बार बहुत गम्भीर होता है। इससे, महिलाओं को थकान और इरिटेशन भी महसूस होती है। साथ ही, कई बार पीरियड पेन के साथ बुखार और उल्टी जैसी परेशानियां भी होती हैं। इनसे, पीरियड का समय बहुत मुश्किल और तकलीफ भरा हो जाता है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशिनिस्ट और डायटिशन रूजुता दिवेकर ऐसे में ये 5 टिप्स देती हैं। ये टिप्स पीरियड पेन को कम करने में मदद करती हैं।

पीरियड्स शुरु होने से 7-8 दिन पहले से किशमिश और केसर का सेवन शुरु करें। किशमिश और केसर को रातभर पानी में भिगोकर रखें और अगले दिन खाएं।

अपने भोजन में दाल और साबुत अनाज साबित करें। रोज़ाना नहीं तो हर दूसरे दिन राजमा, बीन्स, चने और लोबिया जैसे अनाज का सेवन करें।

सप्ताह में 2 दिन रूटी या ट्यूबर सब्ज़ियां खाएं। सूरन, शकरकंद और आरा रूट ऐसी ही सब्ज़ियां हैं।

रात में सोने से पहले कैल्शियम सप्लीमेंट्स ज़रूर लें। इसके अलावा, कैल्शियम वाला भोजन जैसे डेयरी और फिश खाने से नैचुरल कैल्शियम प्राप्त होता है।

एक्सरसाइज़ ज़रूर करें। रूजुता दिवेकर का मानना है कि लड़कियों को सप्ताह में कम से कम 150 मिनट की एक्सरसाइज़ ज़रूर करनी चाहिए। इसका मतलब है कि हर दिन तकरीबन 20-25 मिनट की एक्सरसाइज़ पर्याप्त है।

 

Related Articles

Back to top button