अन्तर्राष्ट्रीय

पुतिन ने मंदी के लिए घरेलू कारणों को जिम्मेवार ठहराया

putinमास्को। रूस के धीमे आर्थिक विकास के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को राष्ट्र की हालत पर अपने वार्षिक संबोधन में घरेलू कारणों को जिम्मेवार ठहराया। उन्होंने इसका कारण वैश्विक संकट को नहीं माना है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुतिन के हवाले से कहा कि रूस की अर्थव्यवस्था पर विपरीत असर डालने का मुख्य कारण न्यून श्रम उत्पादकता है। पुतिन ने उल्लेख किया ‘‘उच्च प्रौद्योगिकी नवाचार के लिए हमें घरेलू मांग मजबूत करनी होगी।’’ उन्होंने औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन की मांग की और स्थायी आर्थिक विकास बहाल करने पर जोर दिया। पुतिन ने कहा कि रूस वस्तुनिष्ठता से विश्व बाजार में अपनी प्रतियोगी क्षमता का आकलन करे और निर्यात आधारित कंपनियों को सहारा देने के लिए कार्ययोजना बनाए। पुतिन का मानना है कि मई 2०12 में राष्ट्रपति द्वारा जारी शासनादेशों के जरिए पेश की गई युक्तियों को लागू करने में सत्ता की कार्यकारी शाखा ने अपर्याप्त कदम उठाए।

Related Articles

Back to top button