उत्तर प्रदेश

पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से मुश्तैद

फीरोजाबाद: जिलाधिकारी नेहा शर्मा की अध्यक्षता में पालीवाल हाल में जिला पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुयी। आगामी कुछ दिनों में विभिन्न धर्मों एवं सम्प्रदायों के आने वाले त्योहारों को सौहाद्र्रपूर्ण माहौल रखते हुए मनाये जाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से आहूत बैठक में पीस कमेटी के सदस्यों, पुलिस मित्रों के साथ साथ जनपद के गणमान्य नागरिकों ने प्रतिभाग किया। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी को त्योहारों की बधाई देते हुए शान्ति एवं सद्भाव के साथ त्योहारों को मनाये जाने के लिए प्रेरित करते हुए अवगत कराया कि जनपद में शांति एवं सद्भाव बनाये रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह से मुश्तैद है। उन्होंने वहां पर उपस्थित लोगों से अपने अपने क्षेत्रों में शांति और सद्भाव की अलख को पहुँचाने के लिए प्रेरित किये जाने प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों से निपटने के लिए जनपद में धारा 144 लागू की जा चुकी है जिसके प्राविधानों का सभी को पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने फिरोजाबाद के नागरिकों की गत त्योहारों में पूरा सद्भाव एवं सौहार्द के साथ मनाये जाने के लिए प्रशंसा भी की। उन्होंने वादा किया कि प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्था की जायेगी और आने वाले छह सात दिनों में प्रशासनिक व्यवस्थाओं का सुदृढ़ीकरण देखने को मिलेगा। उन्होंने सभी समुदाय के लोगों से विषमताओं और रूढि़वादिता को छोड़कर पूरी तरह से आपसी सौहार्द के साथ त्योहारों को मनाये जाने की अपील भी की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने 4-डी यानी डीजे, दारू, दबंगई, और डिस्को पर नियंत्रण रखने की अपील करते हुए कार्यक्रम को पूरे सौहाद्र्र के साथ मनाये जाने की अपील की। उन्होंने काव्य पाठ के माध्यम से लोगों को भाई चारा बढ़ाने को प्रेरित भी किया। कार्यक्रम को एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण, नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद, सीओ सिंटी डा. अरूण कुमार सहित नगर के तमाम लोगों ने भी सम्बोधित करके लोगों को शांति के साथ त्योहारों को मनाये जाने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button