टॉप न्यूज़फीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

पूरे देश में CAA पर जागरूकता फैलाएगी मोदी सरकार, इन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर जागरूकता फैलाने और लोगों तक पहुंचने की जिम्मेदारी छह नेताओं को सौंपी है। सीएए को लेकर अल्पसंख्यकों के बीच सबसे ज्यादा अनिश्चितता वाले राज्यों उत्तर प्रदेश और बिहार की जिम्मेदारी अनिल जैन को दी गई है।

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में यह बागडोर अविनाश राय को सौंपी गई है। महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, गोवा और दमन एवं दीव में लोगों तक पहुंचने की जिम्मेदारी सरोज पांडे को मिली है। सुरेश भट्ट हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ एवं जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी संभालेंगे। दक्षिण में पार्टी ने रविंद्र राजू को जिम्मेदारी सौंपी है।

वह तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, अंडमान, पुडुचेरी एवं लक्षद्वीप में संवाददाता सम्मेलनों, बैठकों एवं लोगों तक पहुंचने के लिए अन्य कार्यक्रमों की व्यवस्था करेंगे। पूर्वी क्षेत्र का जिम्मा बंगाल में भाजपा के पूर्व प्रमुख राहुल सिन्हा को दिया गया है। वह बंगाल, ओडिशा, झारखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों में सीएए को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे।

दमन एवं दीव, अंडमान और लक्षद्वीप जैसे छोटे केंद्रशासित प्रदेशों में जागरूकता अभियानों की तैयारी दिखाती है कि भाजपा देश के हर नागरिक को सीएए के प्रावधानों से संतुष्ट करने के प्रयास में है। इन छह नेताओं के अलावा पार्टी के विभिन्न सांसद और नेता भी देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर लोगों को जागरूक करेंगे।

Related Articles

Back to top button