उत्तर प्रदेशफीचर्डराज्य

पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन की फैली अफवाह, पोते संदीप सिंह ने किया खंडन

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन की खबर फैली हुई है। जिसका खंडन करते हुए उनके पोते संदीप सिंह ने महज एक अफवाह बताया है। उन्होंने ट्वीट कर लोगों से इन खबर पर ध्यान न देने की अपील की है। उनका कहना है कि बाबूजी फिलहाल स्वस्थ हैं और जल्दी घर लौटेंगे।

बता दें कि संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत पहले से बेहतर है। असप्तला के मुताबिक, कल्याण सिंह आईसीयू की क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती है और उनकी सेहत स्थिर बनी हुयी है।

उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है और उनके महत्वपूर्ण पैरामीटर स्थिर है। वह अब लोगों को पहचानने लगे है और बात करने की कोशिश कर रहे है। उनका इलाज कार्डियोलाजी,न्यूरोलाजी,इंडोक्रिनोजाली और नेफ्रोलाजी के विशेष चिकित्सकों की देखरेख में हो रहा है।

Related Articles

Back to top button