उत्तर प्रदेश

प्रदेश की योगी सरकार सभी मोर्चों पर विफल : सपा

बस्ती : समाजवादी पार्टी (सपा) ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार सभी मामलों में पूरी तरह विफल है और कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार सभी मोर्चों पर विफल है। प्रदेश में विकास कहीं भी नहीं दिखायी दे रहा है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। किसान परेशान हैं और उनके बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो पा रहा है। प्रदेश में बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई और भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ है। देशभर में अघोषित इमरजेंसी लगी हुई है। श्री उत्तम ने कहा कि प्रदेश और केन्द, की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार केवल झूठा वादा करती है। केन्द, सरकार अपने वादों से मुकर गयी है। भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अन्तर है और जनता उसे भलीभांति समझ गयी है।

नरेश उत्तम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान जनता से वादा किया था कि वह विदेशों से काला धन लाएंगे और सभी नागरिकों के खातों में 15 लाख रुपए जमा करायेंगे। सत्ता में आने के बाद श्री मोदी जनता से किये गये अपने वादे से मुकर गये हैं। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश भर में तेजी से अपराध बढ़ रहा है। आम नागरिक को कौन कहे प्रदेश में पत्रकार तक सुरक्षित नहीं रह गए हैं।

Related Articles

Back to top button