Political News - राजनीतिState News- राज्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर बरसे शत्रुघ्न सिन्हा

  • शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा डिजिटल इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, मेक इन इंडिया, मेड इन इंडिया… अरे सबका मतलब एक ही होता मेड इन चाईना।

  • शत्रुघ्न सिन्हा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “इस सरकार ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। देश में आज भय का माहौल बना हुआ है फिर भी मैं सच के साथ आवाज उठाता रहूंगा”।

पटना। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 114 वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में शत्रुघ्न ने नोटबंदी, जीएसटी और राफले सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अफसोस है उनकी पार्टी “वन मैन शो, टू मेन आर्मी बनकर रह गयी है।’ पटना साहिब के भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि मैं कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं कर सकता हूं। सच्चाई से मुंह नहीं छिपा सकता। भाजपा में हूं पर उससे पहले भारत की जनता का हूं। अपने लिए कुछ चाह नहीं है। राष्ट्रहित में आईना दिखाता हूं, तो देशद्रोही कहा जाता है।

आज जवान-किसानों की स्थिति दयनीय है

वह मंगलवार को विद्यापति भवन में लाल बहादुर शास्त्री विचार मंच की ओर से आयोजित शास्त्री जयंती समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने अपनी ही पार्टी पर जमकर हमला बोला। बिहारी बाबू ने कहा कि शास्त्रीजी ने जय जवान-जय किसान का नारा दिया था। आज जवान-किसानों की स्थिति दयनीय है। अधिकारों की मांग पर किसानों पर आंसू गैस व लाठीचार्ज हो रहा है। नोटबंदी की हवा निकल चुकी है। दरबारी स्तुतिगान में लगे हैं। जीएसटी में अब तक 357 संशोधन हो चुके हैं। डिजिटल, स्टार्टअप, मेक इन इंडिया के नाम पर मेड इन चाइना ही बिक रहा है। शत्रुघ्न ने कहा कि कौरव के सौ भाइयों में दुर्योधन व दुशासन को छोड़ किसी तीसरे का नाम लोगों को पता नहीं है। अटलजी और मौजूदा सरकार का फर्क यह है कि 90 प्रतिशत मंत्रियों को कोई नहीं जानता। दोनों सरकारों में लोकशाही और तानाशाही का अंतर है। वन नेशन, टू मैन आर्मी का शो चल रहा है। पूछा कि राफेल की कीमत 500 से 16 सौ करोड़ कैसे पहुंची। 10 दिन पहले बनी कंपनी को जहाज बनाने का ऑर्डर क्यों दिया गया। यह बोफोर्स का ग्रैंड फादर बना हुआ है।

आज सच कोई सुनना नहीं चाहता: यशवंत

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि आज कोई सच नहीं सुनना चाहता है। सहिष्णुता नहीं है। विरोध करने पर पाकिस्तान और चीन से मिले होने का आरोप लगाते हुए देशद्रोही बताया जाता है। तंज कसा कि शास्त्रीजी के समय में पुलिस अनायास किसी को गोली नहीं मारती थी। अप्रैल 2000 में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तानी सेना की विजिटर्स डायरी ले आई, लेकिन वर्षगांठ या महीनागांठ नहीं मना। राफेल की जानकारी रक्षा मंत्री, जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन लगने की जानकारी गृह मंत्री, नोटबंदी की जानकारी वित्त मंत्री को नहीं होती। कहा कि पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा को हराने वाला कोई पैदा नहीं लिया है। कार्यक्रम में कवि सत्यनारायण, डॉ. संजीव, मुकुल, अजय वर्मा, पुष्कर व चित्रांश समाज के जाने-माने कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button