फीचर्डराष्ट्रीय

प्रियंका संग विवाह के बंधन में बंधे रैना

raina weddingनई दिल्ली : क्रिकेटर सुरेश रैना और उनकी बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी शुक्रवार को विवाह के बंधन में बंध गए। इस शादी समारोह में देश विदेश की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। रैना की शादी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, उनकी पत्नी साक्षी धौनी, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष एस. श्रीनिवासन, चेन्नई सुपर किंग्स के दवाने ब्रेवो और कोच स्टीफन फ्लेमिंग शामिल हुए। सुरेश रैना और प्रियंका चौधरी का विवाह कार्यक्रम दिल्ली के लीला पैलेस होटल में संपन्न हुआ। बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी रैना की शादी में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button