अजब-गजब

प्रेमी को छोड़ लड़की ने उसके पापा को बना लिया दूल्हा, फिर हुआ ऐसा की…

आपने लड़के और लड़की को भागकर प्रेम विवाह करते सुना होगा। लेकिन क्या कभी ये सुना है कि लड़की भागी प्रेमी के साथ लेकिन शादी रचाई उसके पिता के साथ। जी हां! ऐसा ही कुछ हुआ बिहार के समस्तीपुर जिले के हलई ओपी क्षेत्र में जहां लड़की प्रेम विवाह करने के लिए घर से भागी लेकिन बाद में पता चला उसका प्रेमी नाबालिग है तो उसने प्रेमी के विधुर पिता से शादी रचा ली। वह भी आपने प्रेमी के कहने पर। इस मामले में सबसे अजीब बात ये है कि लड़की के अपहरण के आरोप में तीन माह पहले पुलिस ने जिस युवक को गिरफ्तार किया था उसका लड़की से कोई संबंध नहीं है। इस बात की सूचना लड़की ने खुद पुलिस को दी।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 6 महीने पहले कॉलेज के लिए निकली एक लड़की घर वापस नहीं लौटी। इस बात से परेशान लड़की के पिता ने गांव के सत्यनारायण सिंह के बेटे हरिओम कुमार सहित परिवार के सभी लोगो पर साजिश के तहत अपहरण का मामला दर्ज़ करा दिया। जिसके बाद पुलिस ने हरिओम को गरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाद में जब लड़की ने पुलिस को पूरा मामला समझाया तब हरिओम को छोड़ा गया।

लड़की ने पुलिस को बताया कॉलेज के दौरान उसे एक लड़के से प्रेम हो गया। इसके बाद वो दोनों घर से भागकर विद्यापतिधाम चले गए। वहां पहुंचकर लड़की को पता चला की लड़के की उम्र मात्र 17 साल है। दोनों ने मिलकर ये फैसला लिया कि लकड़ी लड़के के विधुर पिता से शादी कर ले। जिसके बाद उस लड़के की होने वाली बीवी उसकी मां बन गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने इसकी छानबीन कराई और न्यायालय में लड़की का बयान दर्ज़ कराया।

Related Articles

Back to top button