स्वास्थ्य

फटाफट फुर्ती पानी है तो कीजिए श्वान आसन,

yog_1471600880इतनी भाग-दौड़ में अपने लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल होता है। लाइफस्‍टाइल भी ऐसी हो गई है कि शरीर बीमार पड़ना लाजमी है। साथ ही काम के चलते तनाव और थकावट भी होती है। इन सबका एक साधारण सा इलाज है योगा। हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ फटाफट योगासन। इन आसन को करने के बाद आप फिट तो रहेंगे ही साथ ही तनाव भी नहीं होगा।
बाल मुद्रा- फोटो में आप देख सकते हैं कि ये आसन कैसे किया जा रहा है। इस आसन को करीब 2 मिनट तक करना चाहिए। इस आसन से मन शांत और एकाग्र होता है। मन में बहुत ज्यादा विचार आना बंद हो जाते हैं। जिससे तनाव की स्थिति नहीं पैदा होती।
सुई मुद्रा- इस मुद्रा को भी एक से दो मिनट ही करना होता है। इसे करते समय सांस अंदर-बाहर करनी चाहिए। इसमें कंधे, कमर और हथेली का ज्यादा उपयोग होता है। जो लोग ज्यादातर समय खड़े रहते हैं उन्हें ये आसन जरूर करना चाहिए। इससे कमर दर्द में राहत मिलेगी।
श्वान मुद्रा- आपने कुत्तों को अक्सर इस मुद्रा में देखा होगा। इसमें कमर ऊपर और हाथ-पैर जमीन पर होते हैं। इस आसन को कुछ सेकंड करना ही काफी होगा। ये आसन हाथ, पैर, कमर और सिर दर्द के लिए लाभकारी होता है।
गुड़िया मुद्रा- आगे की ओर झुकने वाला यह आसन पैर और हाथों में तनाव पैदा करता है। इससे मसल्स मजबूत होते हैं। सुबह-सुबह ये आसन करने से पूरा दिन शरीर में फुर्ती बनी रहती है। यह आसन चार से पांच बार ही करना चाहिए। 
 
 
 
 
 

Related Articles

Back to top button