टॉप न्यूज़दिल्ली

फिनलैंड से लौटते ही LG ऑफिस के बाहर स्याही हमले का शिकार हुए सिसोदिया

manish-sisodia_57df92536ca20नई दिल्ली : दिल्ली में, उपराज्यपाल नजीब जंग के घर के बाहर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल यहां राज्य के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया पर स्याही फैंक दी गई है। स्याही उपमुख्यमंत्री सिसौदिया के सिर, चेहरे, हाथ पर स्याही फैंकी गई। स्याही फैंकने से उनके कपड़े खराब हो गए।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने मीडिया को बताया और कहा कि स्याही फैंकने की राजनीति भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए जाने की संभावना है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस उनकी पार्टी को कुछ भी काम नहीं  करना देना चाहते है।

दिल्ली में न तो सफाई व्यवस्था ठीक तरह से हो पा रही है और न ही राज्य सरकार को काम करने दिया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री पर स्याही फैंके जाने के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Related Articles

Back to top button