दिल्ली

बढ़े किराए को नहीं स्वीकार कर पा रहे हैं मेट्रो यात्री

नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो तो दिल्लीवालों की पसंदीदा है और सफर के लिए पहली पसंद भी है। पिछले साल की तुलना में इस साल मई तक यात्रियों की संख्या बढ़ी है, वहीं मई 2017 में किराये बढऩे के साथ ही जून 2017 में यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट देखी गई है। दिल्ली मेट्रो के द्वारा जारी किए गये तीन महीने के आंकड़े से तो यही लग रहा है कि दिल्लीवासी मेट्रो में बढ़े किराये को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। दिल्ली मेट्रो ने अप्रैल-2016, मई-2016, जून 2016 व अप्रैल-2017, मई-2017, जून 2017 के यात्रियों की संख्या की तुलना में आंकड़े जारी की है। अगर अप्रैल-2016, मई-2016 को अप्रैल-2017, मई-2017 से तुलना करे तो लगता है कि इस साल मेट्रो में सफर करने वालों की संख्या बढ़ी है। पर इसी के इतर जून-2016 को जून-2017 की तुलना करें तो यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई है।

साल 2016-17 में दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या सौ करोड़ तक पहुंच गई थी। पहली बार एक साल के दौरान मेट्रो में सफर करने वालों की संख्या 100 करोड़ के पार पहुंची थी। पर इस साल जून मेंं मेट्रों से सफर करने वालों की संख्या में भारी गिरावट देखी गई है। उधर मेट्रो प्रवक्ता के अनुसार जून में कॉलेजों व स्कूलों में छुट्टी होने कारण यात्रियों मेें कमी आई है। डीएमआरसी दुनिया की 34 मेट्रो सिस्टम में यात्रियों की संख्या के मामले में 10वीं रैंक पर पहुंच चुकी है।

Related Articles

Back to top button