अजब-गजबस्वास्थ्य

बढ़े हुए पेट की परेशानी से ये 10 फूड जमकर करते हैं मुकाबला…

बढ़े हुए पेट की परेशानी से ये 10 फूड जमकर करते हैं मुकाबला...

नई दिल्ली: अगर आप अपने बढ़े हुए पेट से परेशान हैं और एक्सट्रा फैट्स कम करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको जिम में घंटों पसीना बहाने की जरूरत नहीं है। बस आपको अपनी डाइट में थोड़ा बदलाव कर इन फूड को शामिल करना होगा। ऐसा करने से यकीनन आपको स्लिम और एक परफेक्ट बॉडी मिल सकेगी…


पपीताः जब भी आपके शरीर में सोडियम का स्तर ज्यादा हो जाता है उस वक्त आपको अपना पेट फूला हुआ महसूस होता है। एक मीडियम साइज के पपीते में 182 एमजी पोटेशियम होता है। इसके अलावा पपीता आपका डाइजेशन भी ठीक रखता है और कब्ज से छुटकारा दिलाता है। ध्यान रहे जब आपका डाइजेशन सही रहता है तो वजन घटाने में भी आसानी होती है।


कुकुंबरः कुकुंबर के बारे में सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें खूबसारा पानी होता है, जबकि कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। एक कुकुंबर में महज 45 कैलोरी ही होती है। विशेषज्ञों की माने तो कुकुंबर खाने से शरीर में फुलावट नहीं आती है। 


Avocados: पेट की चर्बी जल्दी खत्म करना चाहते हैं तो एवोकैडौ खाएं। इसमें अधिका मात्रा में न्यूट्रियंट्स और फाइबर होते हैं, जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती है। साथ ही इसमें मोनोसेचुरेटेड फैट्स भी होता है, जिससे पेट की चर्बी को जल्दी कम करने में मदद मिलती है।


प्रोबायोटिक दहीः जिस दही में जीवित जीवाणु या सूक्ष्मजीव शामिल होते हैं उसे हम प्रोबायोटिक दही कहते हैं। एक शोध के मुताबिक अगर पेट में मौजूद बेक्टीरिया इम्बैलेंस है तो इससे पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है और पेट बढ़ने लगता है। वहीं इस सम्सया से समाधान पाने के लिए प्रोबायोटिक दही एक अच्छा विकल्प है।


सालमनः जब बात बढ़ते हुए पेट से लड़ने की हो रही है तो सालमन इसका सबसे अच्छा समाधान है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-डी दोनों होते हैं। विटामिन डी की मदद से आप अपने पेट के पास मौजूद एक्स्ट्रा फैट को बर्न कर सकते हैं।


टमाटरः टमाटर में ज्यादातर पानी और पोटेशियम होता है इससे बहुतायत में मौजूद सोडियम, पानी और फूले पन को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है। साथ ही इसमें फाइबर भी होता है, जोकि डाइजेशन को बेहतर बनाता है।


अंडेः अगर आप अपने दिन की शुरआत अंडे से करतें हैं तो आपकी बैली (पेट) जरूर कम होगी। एक स्टडी के मुताबिक जो लोग अपने ब्रेकफास्ट में अंडे खाते हैं उन्हें पूरे दिन में ज्यादा खाने का मन नहीं करता है। इसके अलावा अंडों में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स होते हैं जोकि पेट को स्लिम रखने में मददगार होते हैं। 


बदामः एक बदाम में करीब तीन ग्राम फाइबर होता है और हमारे में शरीर के लिए हमें दिन भर में 25 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है। बादाम शरीर को फिट रखने के लिए अच्छा रहता है, लेकिन आपको सॉल्टेड बदाम से दूरी बना कर रखनी चाहिए।


एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव-ऑयलः इसके सेवन से आप अपना पेट कम कर सकते हैं, क्योंकि इसमें मोनोसेचुरेटेड फैट होता है जोकि चर्बी और कैलोरी को बर्न करता है। साथ ही ये आपके शरीर में कोलेस्ट्रोल के स्तर को भी कम करने में मददगार होता है।


इसके अलावा पेट कम करने का सबसे अच्छा इलाज ये भी है कि अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां, बींस जैसे पदार्थों को शामिल करें। 

Related Articles

Back to top button