National News - राष्ट्रीयState News- राज्य

बदायूं कांड का मकसद कुछ और : डीजीपी

dgp AL banargiलखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपराध पर लगाम लगाने की पुरजोर कोशिश में जुटे पुलिस महानिदेशक ए.एल. बनर्जी ने शनिवार को बदायूं कांड पर नया खुलासा करते हुए कहा कि सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मकसद कुछ और हो सकता है। बनर्जी ने लखनऊ  में एक प्रेसवार्ता के दौरान बदायूं कांड से जुड़े कई अहम खुलासे किए। उन्होंने कहा कि दो बहनों में से एक के साथ सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की तह तक जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की शुरुआती जांच में जो सुबूत मिले हैं  उससे पता चला है कि दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के पीछे मकसद संपत्ति हथियाने का इरादा भी हो सकता है। बनर्जी ने बताया कि जिन सात आरोपियों के नाम इस मामले में सामने आए हैं  सभी के नारको टेस्ट व लाई डिटेक्टर टेस्ट कराए जाएंगे। प्रेस वार्ता में मौजूद सूबे के नए मुख्य सचिव आलोक रंजन ने बताया कि सुबूत लगातार जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही बड़े खुलासे किए जाएंगे। पुलिस महानिदेशक के इन तमाम खुलासों पर पत्रकारों ने कुछ गंभीर सवाल किए तो उन्होंने कहा  ‘‘बिना सबूत के अभी कुछ नहीं बोलूंगा।’’ उल्लेखनीय है कि बदायूं में पिछले दिनों दो चचेरी बहनों के साथ दुष्कर्म करने के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी। प्रदेश के एटा में फिर यही घटना दोहराई गई। ऐसी घटनाओं से राज्य सरकार की काफी किरकिरी हो रही है। 

Related Articles

Back to top button