राष्ट्रीयलखनऊ

बदायूं कांड: सीबीआइ ने कोर्ट के समक्ष रखी डीएनए टेस्ट रिपोर्ट

cbi logoलखनऊ। बदायूं जिले के कटरा सआदतगंज कांड में लाइ डिटेक्शन, फोरेंसिक असेसमेंट व फोरेंसिक असेसमेंट एनालिसिस टेस्ट में पांचों आरोपी जहां पास हो गए, वहीं पीड़ित पक्ष के चारो लोग फेल हो गए हैं। डीएनए टेस्ट से स्पष्ट हो गया है कि दोनों किशोरियों के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था। यह तथ्य विशेष पॉक्सो अदालत के समक्ष सीबीआइ ने रखे। अदालत ने पेशी के लिए पांच सितंबर की तिथि तय कर आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी तथा सीबीआइ से कहा कि गुनहगारों को सामने लाने के लिए विवेचना होनी चाहिए। कटरा सआदतगंज में दो किशोरियों के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध पांचों आरोपियों को आज विशेष पॉक्सो अदालत के न्यायाधीश अनिल कुमार की अदालत में पेश किया गया। पेशी के दौरान सीबीआइ की ओर से विवेचक डिप्टी एसपी विजय कुमार शुक्ल ने बताया कि पांचों आरोपियों के लाइ डिटेक्शन व दो अन्य टेस्ट कराए गए, जिसकी रिपोर्ट आरोपियों के पक्ष में है। पीड़ित पक्ष की ओर से चार लोगों के यही टेस्ट कराए गए, उनकी रिपोर्ट नेगेटिव है। हैदराबाद लैब से मिली डीएनए रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विवेचक ने बताया कि दोनों लड़कियों में मेल स्पर्म नहीं पाए गए, जिससे स्पष्ट है कि दुष्कर्म नहीं हुआ। पांचों आरोपियों के डीएनए टेस्ट में भी ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिससे दुष्कर्म की पुष्टि होती हो। अदालत के पूछने पर विवेचक ने चार दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल करने की बात कही है। अदालत ने कहा कि गुनहगारों को सामने लाने के लिए विवेचना होनी चाहिए। इधर, आरोपियों की ओर से जमानत के लिए कोई अर्जी नहीं दी गई। अदालत ने सभी आरोपियों को पांच सितंबर तक के लिए पुनरू न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button