फीचर्डराष्ट्रीयलखनऊ

बदायूं के श्रम प्रवर्तन अधिकारी को निलम्बित किया

Akhilesh Yadav- Fलखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बदायूं जनपद के श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरपी यादव को बाल श्रम निषेध कानून का पालन न कराए जाने तथा अपने दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि निलम्बित श्रम प्रवर्तन अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई प्रारम्भ कर दी गई है और उप श्रम आयुक्त, मुख्यालय कानपुर एसडी शुक्ला को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

Related Articles

Back to top button