राज्यराष्ट्रीय

बदायूं दुष्कर्म : कांग्रेस ने किया उप्र सरकार का विरोध

Badaun gang-rapeनई दिल्ली । बदायूं सामूहिक दुष्कर्म और हत्या से जुड़े मामले के विरोध में कांग्रेस की लगभग 3० महिला समर्थकों ने उत्तर प्रदेश भवन के बाहर गुरुवार को विरोध-प्रदर्शन किया। दोपहर 3 बजे के आसपास चाणक्यपुरी स्थित उत्तर प्रदेश भवन के बाहर महिला कांग्रेसी समर्थक इकट्ठा हो गईं और आधे घंटे तक विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि बदायूं और उत्तर प्रदेश के अन्य भागों में हुए दुष्कर्म के मामलों पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस्तीफा दें। बदायूं जिले के कटरा सदातगंज गांव में 27 मई को 14 व 15 साल की दो नाबालिग चचेरी बहनों के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद उन्हें पेड़ से लटका पाया गया था। इस घटना के बाद पूरे देश में उबाल आ गया था। बदायूं में हुए दोहरे दुष्कर्म और हत्या की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) करेगी।

Related Articles

Back to top button