National News - राष्ट्रीयState News- राज्य

काशी में आधे घंटे दिखेगा चंद्र ग्रहण

moon grahanवाराणसी। भारत सहित विदेशों में 8 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण होगा। शरद पूर्णिमा के दूसरे दिन पड़ने वाला ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र के अग्निमण्डल में लग रहा है। ऐसे में इस राशि और नक्षत्र के लोगों पर इसका खास प्रभाव पड़ेगा। बुधवार को चंद्र ग्रहण देश के कई हिस्सों में बहुत कम समय के लिए दिखाई देगा, लेकिन बनारस में इसे आधे घंटे तक देखा जा सकेगा। डॉ. कामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि भारत में इस बार ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण होगा। इसका समय शाम 5:35 से 6:05 तक है। मीन जलीय राशि है। ऐसे में जलीय प्रदेश और देशों में चंद्र ग्रहण के कारण राजनीतिक उथल-पुथल होने की संभावना है। सबसे ज्यादा इसका प्रभाव उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में हो सकता है। भारत के पूर्वी क्षेत्रों में भी ग्रहण का असर रहेगा। दिल्ली, चंडीगढ़, इलाहाबाद, पटना और मुजफ्फरनगर में अंशकालिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। डिब्रूगढ़, असम, इम्फाल, जोरहाट, डिमापुर में खग्रास ग्रहण दिखेगा। वहीं, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। 

काशी में चंद्र ग्रहण का समय
बनारस में चंद्र ग्रहण बुधवार की शाम 05.35 से 06.05 तक रहेगा।
स्पर्श काल- 05.35PM
मध्यकाल- 05.43PM
मोक्षकाल- 06.05PM
किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
ज्योतिष के अनुसार, इस बार चंद्र ग्रहण मीन राशि में लग रहा है। इसलिए आठ राशियों पर इसका असर पड़ेगा। ये राशियां मीन, मेष, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, कुंभ हैं। वृष, मिथुन, तुला और मकर के लिए ये शुभकारी है। चंद्र ग्रहण का असर 15 दिन से तीन महीने तक रहता है। इसलिए राजनीतिक परिदृश्य में यह काफी असर करेगा।

Related Articles

Back to top button