फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

बाइक लड़ने से टूटा कांवर, बवाल

bol-bamलखनऊ। अकबरपुर के नेवतरिंया गांव में बुधवार अनिंयत्रित बाइक कावंरियों से टकरा गयी। बाइक की टक्कर से एक कांवर टूट जमीन पर बिखर गया। इससे नारज कावरिया उग्र हो गये। उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने एक बाइक सहित तीन बसों को आग के हवाले कर दिया। बवाल बढ़ते ही आस-पास थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन खबर लिखे जाने तक हालात अनियंत्रित था। प्राप्त जानकारी के अनुसार अकबरपुर के नेवतरिंया गांव के पास कावरियां कावर लेकर जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक सवार एक युवक ने कावारियों को ठोकर मार दी। ठोकर लगते ही एक कावरियां घायल हो गया और कावर टूट गया। यह देख उन्य कावारिंया उग्र हो गये। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। हगंमा बढ़ते ही किसी ने एक बाइक सहित तीन बसों को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते क्षेत्र में दंगे जैसा माहौल हो गया। जानकारी के बाद पुलिस के आलाधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने हालात पर काबू पाने की काफी कोशिश की लेकिन हालात अनियत्रित ही रहा। उधर इस घटना से आक्रोशित लोगोें ने अकबरपुर क्षेत्र के धर्मिक स्थल शिवबाबा के पास एक बुलेरो को आग के हवाले कर दिया। खबर लिखे जाने तक वहां पर हालात अनियंत्रित था। जिसके कारण फैजाबाद-अकबरपुर और आजमगढ़ अकबरपुर राज्यमार्ग बाधित रहा।

Related Articles

Back to top button