जीवनशैली

बिना सर्जरी मोटे होंठ को इन तरीको से कर सकते हैं पतला

होठों को महिलाओं की खूबसूरती का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इसलिए महिलाएं उसकी देख-रेख में जरा भी लापरवाही नहीं बरतती। लेकिन कई बार इतनी देखरेख करने के बाद भी महिलाओं को अपने लिप्स पसंद नहीं आते और वे हमेशा उन्हें ठीक करने के बारे में सोचती रहती हैं। भले ही आजकल फुलर लिप्स का ट्रेंड अधिक हो लेकिन सामान्य घरेलू महिलाओं को मोटे होंठ बिलकुल पसंद नहीं आते। ऐसे में वे यही चाहती हैं की कैसे भी करके उनके लिप्स पतले हो जाएं।

क्योंकि जरुरी नहीं मोटे होंठ सभी के फेस पर अच्छे लगे, कुछ लोगों के फेस पर पतले होंठ मोटे होठों की तुलना में अधिक फबते हैं। ऐसे में वे अपने होठों को पतला करने के बारे में सोचने लगती है। यूँ तो डॉक्टर के पास जाकर सर्जरी करवाकर होठों को आसानी से पतला करवाया जा सकता है लेकिन वह सभी के बस की बात नहीं है। क्योंकि इस तरह के ट्रीटमेंट्स में हजारों रूपए खर्च हो जाते हैं।

मोटे होठों को पतला करने के तरीके

यहाँ हम कुछ मेकअप टिप्स और ट्रिक्स बता रहे हैं जिनकी मदद से मोटे होठों को पतला किया जा सकता है। आप बस इन टिप्स को फॉलो करते रहें।

डार्क लिपस्टिक

अपने होठों को आकर्षक लुक देने के लिए सभी महिलाएं व् लडकियां लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं की इसकी मदद से भी आप अपने लिप्स को पतला दिखा सकती हैं। जी हाँ, यदि आप गहरे रंग की लिपस्टिक की बजाए हल्के रंग की लिपस्टिक का इस्तेमाल करेंगी तो आपके लिप्स पतले दिखेंगे। इसके अलावा न्यूड शैड की लिपस्टिक भी होठों को पतला दिखाने में मदद करती है। एक बात और होठों को पतला दिखने के लिए लिपस्टिक लगाते समय कभी भी लिप ग्लॉस का इस्तेमाल ना करें। क्योंकि ये लिप्स को और मोटा व् फुलर दिखाने का काम करता है।

फाउंडेशन लगाएं 

फाउंडेशन को मेकअप का बेस कहा जाता है इसलिए मेकअप करते समय सबसे पहले फाउंडेशन का प्रयोग किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है की इसका प्रयोग करके भी आप अपने मोटे होठों को पतला दिखा सकती है। प्रयोग के लिए अपनी स्किन टोन से मैच करता हुआ फाउंडेशन लें और थोड़ा सा फाउंडेशन अपने होठों पर भी लगा लें। और उसके बाद लिपस्टिक लगाएं। इसकी मदद से आपके होंठ पतले दिखने लगेंगे।

लिप मेकअप करते समय

अगर आप चाहे तो लिप मेकअप की मदद से भी होठों को पतला दिखा सकती हैं। इसके लिए जब भी अपने होठों पर लिप लाइनर लगाएं तो उसे बाहर की तरफ लगाने की बजाए अंदर की तरफ लगाएं। और उसके बाद लिपस्टिक लगाएं। ऐसा करने से लिप्स का आकार छोटा हो जाएगा और होंठ मोटे होते हुए भी पतले दिखेंगे। इसके लिए आप गुलाबी या ब्राउन रंग का लिप लाइनर चुनें।

आकर्षक मेकअप

मेकअप ऐसी जादू की छड़ी हैं जिसकी मदद से चेहरे की हर खामी को छुपाया जा सकता है। अगर आप बिना परेशानी के लोगों का ध्यान अपने मोटे होठों पर से हटाना चाहती हैं तो इसके लिए आप फेस मेकअप की मदद ले सकती हैं। यानी आप अपने चेहरे पर ऐसा मेकअप करें की लोगों का ध्यान मोटे होठों की तरफ जाए ही नहीं। इसके लिए आप आई मेकअप को थोड़ा अलग कर सकती हैं, जिससे लोगों का ध्यान आँखों और चेहरे के बाकी हिस्सों पर जाएं।

फिटकरी और ग्लिसरीन

अगर आप चाहे तो इस घरेलू उपाय की मदद से भी अपने मोटे होठों को पतला कर सकती हैं। इसके लिए फिटकरी और ग्लिसरीन को एक साथ मिलाकर कुछ दिनों तक अपने होठों पर लगाएं। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में होंठ अपने आप पतले दिखने लगेंगे।

अगर आप नियमित रूप से इन तरीको का इस्तेमाल करती रहेंगी, तो कुछ ही समय में आपके मोटे होंठ पतले दिखने लगेंगे।

Related Articles

Back to top button