फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

बिहार के 4 सांसदों को मिला मंत्रिमंडल में स्थान

D-1590पटना । नरेन्द्र मोदी सोमवार को देश के प्रधानमंत्री बन गए। उनके मंत्रिमंडल में बिहार को भी अच्छी हिस्सेदारी मिली है। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की पिछली सरकार में बिहार का एक भी नुमाइंदा शामिल नहीं था। मोदी के मंत्रिमंडल में लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा और पूर्वी चंपारण के सांसद और भाजपा के नेता राधामोहन सिंह को शामिल किया गया है। पिछला लोकसभा चुनाव भाजपा ने जलता दल (युनाइटेड) से मिलकर लड़ा था जिसमें भाजपा को 12 सीटें मिली थी। इस चुनाव में भाजपा रालोसपा और लोजपा ने मिलकर चुनाव लड़ा। भाजपा को जहां 22 सीटें मिली वहीं लोजपा को छह और रालोसपा को तीन सीटें मिली हैं। रालोसपा के उपेन्द्र कुशवाहा और राधामोहन सिंह पहली बार केन्द्रीय मंत्री बने हैं जबकि रविशंकर प्रसाद और रामविलास इसके पूर्व भी केन्द्रीय मंत्री की भूमिका निभा चुके हैं। रविशंकर प्रसाद राज्यसभा में बिहार के कोटे से सांसद हैं। ये अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में सूचना प्रसारण मंत्री रह चुके हैं। पासवान लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। पासवान वी़ पी़ सिंह एच़ डी़ देवगौड़ा इंद्रकुमार गुजराल अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इन्हें श्रम कल्याण रेल संचार कोयला एवं खान जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय चलाने का अनुभव है। कुशवाहा पूर्व में जद (यू) के सांसद थे लेकिन बाद में उन्होंने नीतीश कुमार से अलग होकर रालोसपा बनाई। इस बार वह भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़े। कुशवाहा रालोसपा के अध्यक्ष हैं तथा लोकसभा चुनाव में वह काराकाट से विजयी रहे हैं। कुशवाहा को राज्यमंत्री बनाया गया है। राधामोहन सिंह भाजपा के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष रह चुके हैं। सिंह ऐसे तो पूर्वी चंपारण से लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए हैं परंतु वह पांच बार संसद के सदस्य रह चुके हैं। वह जनसंघ के जमाने से काम करने वाले नेता हैं। उल्लेखनीय है कि पिछली सरकार में बिहार से एक भी मंत्री बिहार कोटे से नहीं था। सासाराम की सांसद मीरा कुमार लोकसभा अध्यक्ष थी। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित इस समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button