ज्ञान भंडार

बिहार : प्रेम प्रसंग के विवाद में ट्रिपल मर्डर, पांच आरोपी गिरफ्तार

बिहार के औरंगाबाद में एक वृद्ध पिता सहित दो बेटों की हत्या कर दी गई है। घटना का कारण प्रेम प्रसंग में उपजा विवाद है। इस सिलसिले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।08_11_2016-tripple_murder_081116_01

पटना [जेएनएन]। औरंगाबाद के देव कुंड थाना क्षेत्र के महाराजगंज में एक साथ एक वृद्ध सहित उसके दो बेटों की हत्या से सनसनी फैल गई है। हथियारबंद अपराधियों ने पिता का गला रेत डाला तो बेटों को गोली मार दी। सोमवार की रात घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग के कारण उपजा विवाद बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने अभी तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब 12 बजे हथियारबंद अपराधियों ने पिता परमेश्वर पासवान की गला रेतकर हत्या कर ही। इसके बाद उसके दो बेटों चनरेश पासवान और विनय पासवान की गोली मारकर हत्या की। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

बताया जाता है कि परमेश्वर पासवान के एक बेटे गोरेलाल पासवान का पड़ाेस के गांव की लड़की सोनी कुमारी से प्रेम प्रसंग था। करीब डेढ़ महीना पहले गोरेलाल पासवान लड़की को लेकर भाग गया था। उस घटना के बाद बवाल मच गया था। बाद में पंचायती में गोरेलाल को पांच साल के लिए गांव छोड़ने का आदेश दिया गया था। गोरेलाल बाहर चला गया और घर पर उसके अन्य सदस्य थे। इसके बाद गोरेलाल गांव से बाहर चला गया।

मृतकों के परिजनों के अनुसार उसी रंजिश में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। एसडीपीओ संजय कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। एसपी सत्यप्रकाश ने बताया कि परिजनों ने जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, उनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button