फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

बिहार में जंगलराज की हुई वापसी: राधामोहन

radhamohan singh_central ministerगया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की आपसी गठजोड़ ने बिहार में जंगलराज की वापसी कर दी है। बिहार में आज अपहरण, लूट, हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं सामान्य बनती जा रही है। बिहार की जनता अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। यह रविवार को गया आगमन पर केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि जीटी रोड जैसे व्यस्त स्थान से डॉक्टर का सपरिवार अपरहरण हो रहा है। इससे अपराधियों के मनोबल का आकलन किया जा सकता है। इसका जवाब सूबे की सरकार को देना चाहिए। बिहार की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। औरंगाबाद में आयोजित एक सामारोह में भाग लेने के लिए वह दोपहर गया एयरपोर्ट दिल्ली से पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर स्वागत में सांसद हरि मांझी, विधायक डा. प्रेम कुमार, विरेंद्र कुमार सिंह व श्यामदेव पासवान, एमएलसी अनुज कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार, योगेश कुमार, बोधगया नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button