स्वास्थ्य

बुढ़ापा से रहना है दूर तो रोजाना खाएं इन 5 तरह के फूड

बुढ़ा होना एक नेचुरल प्रक्रिया है, जिसे आने से कोई नहीं रोक सकता है, लेकिन जीवन में मिलने वाली तमाम तरह की चुनौतियों से लड़ते-लड़ते इंसान कितनी जल्‍दी बूढ़ा हो जाता है, ये बात वह खुद भी नहीं समझ पाता है। चेहरे पर झुर्रियां, आंखों के नीचे कालापन, बालों का रूखा होना जैसी चीजें दिखाती हैं कि आप बूढ़े होने लगे हैं। ऐसे में हमारा खानपान बेहतर होना बहुत जरूरी है। हम आपको ऐसे फूड के बारे में बता रहे हैं, जिसके सेवन से बुढ़ापा जल्‍दी नहीं आएगा।बुढ़ापा से रहना है दूर तो रोजाना खाएं इन 5 तरह के फूड

टमाटर और तरबूज

टमाटर और तरबूज लाइकोपेन के समृद्ध स्रोत के रूप में जाने जाते हैं। लाइकोपेन फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रिलाइज करता हुआ उनका सामना करता है और विशेष तरह के कैंसर होने के चांस भी घटाता है। एन्टिऑक्सीडेंट्स की मौजूदगी त्वचा को सन डैमेज से सुरक्षित रखती है। पकाये गये टमाटर बेहतर विकल्प हैं क्योंकि गर्म होने के कारण शरीर में अधिक एन्टिऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। टमाटर का जूस और कच्चे टमाटर भी अच्छे स्रोत हैं।

लहसुन और सब्जियां

लहसुन और दूसरी सब्जियां जैसे प्याज, लीक्स और शैलॉट्स में एलियम होता है जो फ्री रेडिकल्स का सामना करने का ताकतवर हथियार है। ये न केवल एजिंग का सामना करते हैं बल्कि शरीर के इम्यून सिस्टम की मज़बूती भी बढ़ाते हैं।

बेरीज

बेरीज जैसे कि ब्ल्यूबेरीज, स्ट्रॉबेरीज, ब्लैकबेरीज, चेरीज और पॉमग्रेनेट एन्टिऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। गहरे रंगों वाले फल और सब्जियों में एन्टिऑक्सीडेंट कैमिकल्स सुरक्षित रहते हैं।

Related Articles

Back to top button