उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

बोलेरो की टक्कर से छात्र की मौत

accident logoलखनऊ। गौतमपल्ली क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों घायल हो गये। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों केा उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक युवक को डॉक्टरां ने मृत घोषित कर दिया। आशियाना के एल्डिको कालोनी निवासनी रोजी सक्सेना अपने परिवार के साथ रहती हैं। इनके साथ इनका 25 वर्षीय बेटा राहुल सक्सेना भी रहता था। जो कम्पीन सिकेट्री की पढ़ाई कर रहा था। रविवार रात राहुल अपने दोस्त विवेक कुमार साही के साथ बाइक से कैण्ट होते हुए हजरतगंज जा रहे थे। इसी बीच कटाई पुल के पास तेज रफ्तार बुलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार दोनों बुरी तरह से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहुल और विवेक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाई। जहां राहुल सक्सेना की मौत हो गयी। उधर घायल विवेक की हालात नाजुक देख उसे आनन-फानन में ट्रामा में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button