ज्ञान भंडार

भाजपा को मिलेगा नया अध्यक्ष, ये नेता है दौड़ में

bjp-shimla-55db18d15a41b_mप्रदेश भाजपा को जनवरी अंत तक नया अध्यक्ष मिल सकता है। भाजपा ने पहले 20 नवंबर तक नया अध्यक्ष बनाने की तिथि निर्धारित की थी, लेकिन पंचायत चुनाव के चलते यह मामला लटक गया है। संगठनात्मक चुनाव प्रभारी ने प्रदेश में हुए मंडल और जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की रिपोर्ट भाजपा हाईकमान को सौंप दी है। इसमें आगे की रणनीति के बारे में भी पूछा गया है।

लेकिन हाईकमान की ओर से पार्टी को कोई आदेश जारी नहीं हुए हैं। वर्तमान प्रदेश में भाजपा के तीन गुट हैं। इसमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा हैं। सूत्रों का कहना है कि अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, जयराम ठाकुर, रामस्वरूप और राजीव बिंदल के नामों पर चर्चा चल रही है। हाईकमान की ओर से प्रदेश के वरिष्ठ नेता से भी अध्यक्ष की तैनाती के बारे में विचार-विमर्श किया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश परिषद के लिए 10 विधायक नामित

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष में अहम भू्मिका निभाने वाली प्रदेश परिषद के लिए 10 विधायक नामित किए हैं। नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेश भाजपा चुनाव अधिकारी विक्रम ठाकुर को नामित विधायकों की सूची सौंप दी है। 10 विधायकों में स्वयं प्रेम कुमार धूमल, सतपाल सत्ती, रविंद्र रवि, विरेंद्र कंवर, सुरेश भारद्वाज, जयराम ठाकुर, रणधीर शर्मा, विजय अग्निहोत्री, कृष्ण लाल ठाकुर और हंसराज शामिल हैं।

अगर प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष पद का चुनाव होता है तो परिषद में शामिल ये सदस्य वोट कास्ट करेंगे। इनके अलावा मंडल और जिला अध्यक्ष के चुनाव के दौरान 68 विधानसभा क्षेत्र में चयनित किए गए एक एक सदस्य वोट डाल सकते हैं। हिमाचल में भाजपा के नए अध्यक्ष के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। इसके चलते विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल ने नामित सूची चुनाव अधिकारी को सौंपी है।

सर्वसम्मति से होगी तैनाती

प्रदेश में मंडल और जिला अध्यक्ष की तैनाती के बाद अब हिमाचल में भाजपा का नया अध्यक्ष भी सर्वसहमति से चुना जाएगा। पार्टी ने इसका एलान किया है। नए भाजपा अध्यक्ष की तैनाती 20 नवंबर को होनी थी। भाजपा नेता पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर रहे हैं, जिसके चलते अध्यक्ष की तैनाती की तिथि आगे खिसकाई गई है।

 
 

Related Articles

Back to top button