ब्रेकिंगलखनऊ

भाजपा नेता के घर पार्टी कार्यकर्ता का लटकता मिला शव

लखनऊ : भाजपा नेता रुखसाना नकवी के घर राजधानी में रविवार को पार्टी कार्यकर्ता का शव फंदे से लटका मिला। मृतक कुश्ती का राष्‍ट्रीय स्‍तर का पहलवान था और भाजपा नेता के साथ पार्टी की सदस्‍यता का काम भी देखता था। कमरे का काफी देर तक दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़कर सभी अंदर घुसे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के सरफराजगंज का मामला है। यहां की निवासी भाजपा नेता रुखसाना नकवी के घर पर कार्यकर्ता रेशम सिंह (25) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला।

लोकसभा चुनाव के दौरान उसकी अल्पसंख्यक मोर्चा की क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी रुखसाना नकवी से मुलाकात हुई थी। इसके बाद वह पार्टी की सदस्‍यता का काम देखने लगा। मृतक का भाजपा नेता के घर आना जाना था। रविवार सुबह कमरे का दरवाजा काफी देर तक खटखटाया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर दरवाजा तोड़कर सभी अंदर घुसे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक रेशम हरदोई के कछौना थाना क्षेत्र के कुकुही का रहने वाला था। परिवार में पिता राम सिंह, ताऊ रंजीत सिंह हैं। उन्‍होंने बताया कि कुश्ती का राष्‍ट्रीय स्‍तर का पहलवान था। करीब दो माह पूर्व नेपाल में गोल्ड मेडल जीतकर आया था। इंस्‍पेक्टर नीरज ओझा ने बताया कि मृतक के घर वालों को सूचना दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button