उत्तर प्रदेश

भाजपा नेता ने महिला को जड़ा थप्पड़, Video आया सामने

मेरठ: उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के एक मंत्री द्वारा महिला के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। दरअसल मेरठ के भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने एक महिला को थप्पड़ जड़ दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक युवक बार-बार महिला को थप्पड़ मारने की बात कहता नजर आ रहा है उसके कहने पर भाजपा कार्यकर्ता ने महिला को थप्पड़ मार दिया। कमल दत्त महिला को धमकाने के साथ-साथ घर में घुसने से मना कर रहे हैं। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक इस वीडियो को भाजपा के बड़े नेताओं को भी भेजा जा रहा है। यह मामला अवैध संबंध का लगता है क्योंकि वीडियो बना रहा शख्स बार-बार महिला का नाम भाजपा नेता से जोड़ते हुए उसे उनकी दूसरी पत्नी कह कर बुला रहा है।

काफी देर चला ड्रामा
बताया जा रहा है कि वीडियो बनाने वाला शख्स महिला का पति है। वीडियो के मुताबिक दो महिलाएं भाजपा नेता के घर पहुंचती हैं। इसी बीच एक महिला का पति वहां पहुंच जाता है। वो पत्‍‌नी के भाजपा नेता से संबंध होने की बात कहकर शोर मचाता है। इस पर भाजपा नेता उससे शोर नहीं मचाने की बात कहते हुए भीतर चलने को कहते हैं। महिला का पति उत्तेजित होकर भाजपा नेता से अपनी पत्‍‌नी को उनके घर आने पर थप्पड़ मारने को कहता है। इस पर भाजपा नेता महिला को थप्पड़ मारकर आगे से उनके घर नहीं आने की बात कहने लगते हैं। काफी देर तक चले ड्रामे के बाद महिला का पति भाजपा नेता की पत्‍‌नी से इस सबकी शिकायत करने की बात कहकर चला जाता है।हालांकि पंजाब केसरी इस वीडियो की पुष्टि नहींकरता।

Related Articles

Back to top button