फीचर्डराष्ट्रीयलखनऊ

भाजपा प्रत्याशी गोपाल टण्डन ने नामांकन दाखिल किया

4लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल टण्डन ने अपने समथकों के साथ वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा लखनऊ महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय पर एकत्र हुये जहां पर भाजपा प्रत्याशी का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं को सम्बोेधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि केन्द्रीय चुनाव समिति के द्वारा भाजपा प्रत्याशियों का ऐलान किया जा चुका है कार्यकर्ता अब भाजपा के प्रत्याशी को जिताने के लिये जी जान से जुट जायें। कार्यकर्ताओं के बल पर हम होने वाले उपचुनाव में विजयश्री अवश्य हासिल करेंगे। उपचुनाव हम सबको मजबूती के साथ लड़ना है यह चुनाव युद्ध स्तर पर लड़ने की पार्टी कार्य योजना बना रही है। पूर्व सांसद लालजी टण्डन, महापौर डा. दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जयपाल सिंह एवं महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि लखनऊ पूर्व विधानसभा के उपचुनाव में प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल टण्डन को प्रत्याशी बनाया गया है पार्टी केन्द्रीय नेतृत्व के निर्णय का स्वागत करती है और भाजपा प्रत्याशी को जिताने में कोई कोताही नही बरतेंगे। मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी गोपाल टण्डन का जुलूस प्रदेश कार्यालय से प्रारम्भ और हजरतगंज, मेफयर तिराहा, डीएम आवास, प्रेस क्लब होते हुये जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा। भाजपा प्रत्याशी गोपाल टण्डन का प्रदेश कार्यालय पर महिला मोर्चा द्वारा तिलक एवं आरती की गयी तथा साहू सिनेमा के सामने पूर्व सांसद रामनारायण साहू ने नामांकन जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला, मंत्री समीर सिंह, प्रवक्ता विजय पाठक, मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, मनीष दीक्षित, नामांकन जुलूस पैदल चलते हुये कार्यकर्ता का उत्साह वर्धन कर रहे थे ढोल नगाढ़ों की थाप महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य भी किया।

नामांकन जुलूस में पूर्व महापौर पदम्श्री डा. एस.सी. राय, डा. महेन्द्र सिंह, जयप्रकाश चतर्वुेदी, विद्यासागर गुप्ता, सुरेश श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, राकेश श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा, अनुराग मिश्रा अन्नू, त्रिलोक अधिकारी, विपिन अवस्थी, आनन्द द्विवेदी, सुनील मिश्रा, रागिनी रस्तोगी, विनोद तिवारी, मनीष शुक्ला, अवधेश गुप्ता छोटू, श्यामजीत सिंह, मान सिंह, नीरज गुप्ता, प्रदीप भार्गव, राजेन्द्र तिवारी, बीना गुप्ता, पुष्पा सिंह चौहान, सुमन शुक्ला, गीतारानी गौतम, सरोज कुमारी, सुनीता वर्मा, आशा पाठक, नीलम मिश्रा, इन्दू शुक्ला, संध्या बाजपेयी, डा. विवेक सिह चौहान, रामशंकर राजपूत, टिंकू सोनकर, रवि कुमार, मो. नसीम, नरेन्द्र शर्मा, परागी लाल, अंशुमान सिंह, विवेक सिंह तोमर, रमेश कपूर, मुन्ना मिश्रा, हरसरणलाल गुप्ता, लखविन्दरपाल सिंह, प्रमोद सिंह राजन, जीतेन्द्र उपाध्याय, नरेन्द्र सोनकर, विनोद बाजपेयी, राजेश गब्बर, रमेश तूफानी, मान सिंह यादव, विकास मिश्रा, अनूप सिंह, रामसेवक द्विवेदी, लंकेश त्रिपाठी, संकेत मिश्रा, गुड्डू यादव, लवकुश त्रिवेदी, विष्णु गर्ग, अरविन्द मिश्रा, पी.एन.सिंह, सत्येन्द्र सिंह, रामकुमार शुक्ला, प्रभु जालान, अमित गुप्ता, चन्द्रा रावत, अशोक तिवारी, राकेश मिश्रा, हरीशचन्द्र, जीतेन्द्र शुक्ला, रामचन्दर चौरसिया, ऋषिपाल सिंह, वीके धवन, गणेश कनौजिया, लवकेश सिंह, वीरू जसवानी, शिवपाल सांवरिया, प्रदीप भाई, दिनेश तिवारी, संतोष सक्सेना, विनोद कुमार कल्लू, विशम्भर मिश्रा, रामकृष्ण यादव, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button