राजनीतिलखनऊ

भाजपा महानगर ने किया कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह का स्वागत


लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में महानगर पदाधिकारियों द्वारा वी.वी.आई.पी. गेस्ट हाउस में केन्द्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह का स्वागत किया गया। महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि केन्द्र सरकार एवं कृषि मंत्री द्वारा किसानों की फसलों का ऐतिहासिक न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाये जाने पर मुकेश शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह का आभार व्यक्त करते हुये सभी महानगर पदाधिकारियों के साथ वी.वी.आई.पी. गेस्ट हाउस पहुंचकर कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह एवं उनके साथ उपस्थित उ.प्र.सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही का पुष्प एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, महामंत्री त्रिलोक अधिकारी, रामऔतार कनौजिया, पुष्कर शुक्ला, उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा अन्नू, अशोक तिवारी, घनश्याम अग्रवाल, मंत्री नरेन्द्र सोनकर, जया शुक्ला, नीलमबाला प्रजापति, अर्चना साहू, चन्द्रा रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष टिंकू सोनकर, हिमांशु सोनकर, सौरभ बाल्मीकि, मानसिंह यादव, दीपू शुक्ला, अनुराग मिश्रा, खुर्शीद आलम, संकेत मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ता
उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button