उत्तराखंड

भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा रैली

हरिद्वार: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की ओर से रविवार को तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए तिरंगा रैली बोट क्लब पर संपन्न हुई। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने रास्ते में पड़ने वाले शहीद स्मारक स्थल पर शहीदों को नमन किया। रुड़की के केएलडीएवी पीजी कॉलेज के खेल मैदान में सुबह भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां पर मुख्य अतिथि सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में हजारों लोगों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। लंबे संघर्ष के बाद देश आजाद हुआ। आज देश को विश्वशक्ति बनाना है।

इसके लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से आम जनता में भी जोश भर जाता है। इस तरह की रैली शहर, गांव गली सभी जगह से होकर गुजरनी चाहिए। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि पूरा देश स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जोर-शोर के साथ लगा हुआ है। ऐसे में सभी का दायित्व है कि देश की एकता और अखंडता के लिए एकजुट होकर काम करें। देश विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करें। इस अवसर पर सागर गोयल, अजय प्रताप, नितिन चौधरी,सुनील साहनी, अरविंद गौतम, कपिल कश्यप, विकास पाल, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button