उत्तर प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

भाजपा सांसद वरुण गांधी: यूपी में सरकारी नौकरियों में भर्ती का रेट फिक्स है

varun-gandhi-56aaf07d0fd07_exlstदस्तक टाइम्स एजेन्सी/  भाजपा सांसद वरुण गांधी ने सूबे की सरकार को आड़े हाथों लिया है। बृहस्पतिवार को अपने संसदीय क्षेत्र की सभाओं में उन्होंने कहा कि सूबे में भ्रष्टाचार चरम पर है।

सरकारी नौकरियों में भर्ती के रेट फिक्स हैं। बेरोजगार युवा पैसा देकर नौकरी पाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन भ्रष्टाचार की वजह से सरकार कोई भर्ती नहीं कर सकी। सब कोर्ट में लटक जाती हैं।

सदर (जयसिंहपुर) विधानसभा क्षेत्र के मिश्रौली में जिला उपाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि डॉ. आरए वर्मा की ओर से आयोजित सभा में सांसद वरुण गांधी ने कहा कि सूबे में हर कार्यों में भ्रष्टाचार है।

लेखपाल भर्ती में भी उन्होंने भ्रष्टाचार का मामला उठाया। कहा कि सूबे के 51 जिलों के दौरे में यह बात सामने आई है। नौकरी नहीं पाने पर युवा कुंठित हो रहे हैं।

आम आदमी न्याय के लिए भटक रहा है। जनता की पुलिस, प्रशासन में सुनवाई नहीं हो रही है। मजबूरन किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार व विधायकों ने कोई विकास कार्य नहीं किया है। इसकी वजह से सड़कें बदहाल हैं।

कहा कि उन्होंने अपने दो वर्षों का वेतन पीड़ित किसानों को दिया है। अपनी सभाओं में उन्होंने ग्राम प्रधानों को अपना मोबाइल नंबर बताते हुए कहा कि कभी भी उनका सहयोग ले सकते हैं।

अपने दौरे के दौरान सांसद वरुण गांधी क्षेत्रवासियों को कई तोहफे भी दिए। सेमरी बाजार में किसानों के निशुल्क इलाज के लिए एक अस्पताल खुलवाने की घोषणा की। कहा कि इसमें एक्सरे से लेकर जांच की सभी सुविधा होगी। गरीबों की बेटियों की शादी व अन्य आयोजनों के लिए सभी ब्लॉकों में एक-एक बारातघर बनाने का ऐलान किया। युवाओं के लिए एक मनोरंजन केंद्र स्थापित करवाने की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button