ज्ञान भंडार

भारतीय मूल की इस महिला से प्रेरित हुए ओबामा, ट्विटर पर साझा किया पत्र

आठ मार्च को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दिन कई लोगों ने महिलाओं की कामयाबियों के बारे में बताया गया तो वहीं कई महिलाओं को पुरस्कार दिए गए। देश दुनिया में महिलाओं की समानता और सशक्तीकरण पर बहस हुईं। जबकि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस दिन भारतीय मूल की एक महिला का एक पत्र साझा किया। साथ ही पूर्व राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी को उस महिला के जीवन में बदलाव लाने के लिए धन्यवाद दिया। महिला(सिंधु) ने पत्र 1996 में मिशेल के संबोधन पर लिखा था।

भारतीय मूल की इस महिला से प्रेरित हुए ओबामा, ट्विटर पर साझा किया पत्र

भारतीय मूल की सिंधु नाम की महिला ने यह पत्र ओबामा को जनवरी में भेजा था। बराक ओबामा ने अपने ट्वीट में लिखा है कि,” इस महिला के जीवन में बदलाव लाने के लिए मुझे मिशेल पर गर्व है। ओबामा आगे लिखते हैं कि वो इस(सिंधु) महिला की कहानी से प्रेरित हैं। इसलिए मैंने इसे साझा करने की सोची। साथ ही ओबामा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

अभी-अभी: पाकिस्तान में कुल्हाड़ी से काट कर हिन्दू महिला की हत्या

ओबामा के अनुसार ने कहा कि सिंधु ने “I’m in”विषय के साथ पत्र की शुरुआत करते हुए 1996 की एक घटना के बारे में लिखा गया है। हालांकि मैं इस महिला(सिंधु) को नहीं जानता, जो चेपेल में बोल रही थी। इस महिला की कहानी को सुनना प्रेरणादायी था। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा महिलाओं की बराबरी की बात करते रहे हैं। साल 2011 ने उन्होंने मार्च के महीने को महिलाओं का ऐतिहासिक महीना कहकर पुकारा था। उस समय ओबामा ने कहा था कि यह महीना पूरी तरह से महिलाओं की कड़ी मेहनत, उनके सम्मान के प्रति समर्पित किया जाता है।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सबसे पहली बार 1909 में मनाया गया था। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1975 से मनाना शुरू किया। इसे मनाने का मकसद दुनिया के तमाम देशों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करना होता है। इस दिन महिलाओं के राजनीतिक,आर्थिक और सामाजिक उपलब्धियों के तौर पर मनाते हैं।

 
 

Related Articles

Back to top button