राष्ट्रीयलखनऊ

भिलाई से लखनऊ चिड़ियाघर भेजा गया सफेद बाघ

white tigerभिलाई । छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र के मैत्रीबाग चिड़ियाघर द्वारा शनिवार को लखनऊ चिड़ियाघर को एक सफेद बाघ सहित मादा उल्लू दिया गया। वहीं लखनऊ से मगरमच्छ का जोड़ा मंगाया गया है। इसके अलावा कोकाटिल के 2० जोड़े को लखनऊ से भिलाई लाया जाएगा। मैत्रीबाग चिड़ियाघर प्रबंधन द्वारा शनिवार को एक सफेद बाघ को लखनऊ चिड़ियाघर प्रबंधन की मांग पर भेज दिया गया। अब भिलाई में 13 सफेद बाघ शेष रह गए हैं। इसके अलावा मादा उल्लू को भी लखनऊ भेजा गया है। वहीं दूसरी ओर लखनऊ से एक जोड़ा नर व मादा मगरमच्छ भिलाई मंगाया गया है। इसके अलावा कोकाटिल 2० जोड़े बर्किंग डियर दो-दो जोड़े स्विम डियर पांच-पांच जोड़े हॉग डियर एक मंगाया गया है। ये सभी जल्द ही लखनऊ चिड़ियाघर से भिलाई पर्यटकों के लिए लाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button