फीचर्डब्रेकिंगराष्ट्रीय

भीषण गर्मी ने बढ़ाई मुसीबतें, टूट सकता है 118 साल का रिकॉर्ड

  • तेज गर्मी की चपेट में उत्तर भारत

नई दिल्ली : महाराष्ट्र का अकोला सबसे गर्म स्थान रहा। यहां 46.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मराठवाड़ा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में कुछ दिनों तक लू चलने की आशंका है। लखनऊ में तेज धूप व हवाओं के साथ तापमान 40 के आसपास पहुंच रहा है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि इस वर्ष गर्मी 118 साल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। वहीं दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान फैनी को लेकर अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, सौराष्ट्र, कच्छ, बिहार, प. बंगाल, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र, रायलसीमा, केरल, कर्नाटक, विदर्भ, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में दिन के तापमान में शनिवार को 1-3 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दुनिया के देश में से 9 सबसे गर्म शहर भारत के : भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। दुनिया के 10 में से 9 सबसे गर्म शहर भारत के हैं। इनमें अकोला, खरगोन, चंद्रपुर, ब्रह्मपुरी, अमरावती, वर्धा, बांदा, होशंगाबाद और खंडवा शामिल है। मध्य प्रदेश में अप्रैल माह के आखिरी सप्ताह में पारा रिकॉर्ड तोड़ रहा है। जैसे-जैसे अप्रैल का महीना खत्म हो रहा है, वैसे-वैसे गर्मी के तेवर भी तीखे होते जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के खरगोन में पारा सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगातार दूसरे दिन 46.6 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं इंदौर में पारा 42.6 डिग्री, भोपाल में 42.3 डिग्री, ग्वालियर में 42.5 और जबलपुर में 42.7 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में इस बढ़ोतरी के पीछे मौसम के जानकार विदर्भ क्षेत्र में चल रही हीट वेव को कारण मानते हैं। बंगाल की खाड़ी में अभी तक फनी साइक्लोन का खतरा मंडरा रहा है और यहां पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन चुका है। साइक्लोन का मानसून के तुरंत पहले आना मानसून पर नकारात्मक प्रभाव डालता है और अगर साइक्लोन 1 सप्ताह से ज्यादा बना रहा तो मानसून के आने में देरी हो सकती है। उधर, शनिवार को दक्षिण भारत में फैनी तूफान को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग ने तूफान के चलते अगले कुछ दिनों तक तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की आशंका जताई है।

Related Articles

Back to top button