स्वास्थ्य

मस्से को हटाने के आयुर्वेदिक नुस्खे

नई दिल्ली (ईएमएस)। अक्सर कई लोगों के चेहरे, हाथ या शरीर के अन्य हिस्सों मे मस्सा बन जाता है। चिकित्सा विज्ञान के लिए पेपीलोमा वायरस को मुख्य कारण बताया गया है। त्वचा पर पेपीलोमा वायरस के आ जाने से छोटे, खुरदुरे कठोर पिंड बन जाते हैं, जिन्हें मस्सा कहा जाता है। मस्से कहीं पर भी हो जाते हैं। चेहरे बने मस्से कई बार बहुत गंदे दिखाई देते हैं। मस्सों को हटाने के लिए लोग कई बार तो सर्जरी का सहारा भी लेते हैं। लेकिन आपको मस्से की शिकायत है तो किसी सर्जरी की जरूरत नहीं।

इसके लिए आपको कोई दवा भी नहीं लेनी पड़ेगी। मस्सा हटाने के लिए इन आयुर्वेदिक नुस्खों को अपना कर दूर किया जा सकता है। चंगोरी के पत्ते कवक रोधी, एंटी माइक्रोबियल और घाव भरने में सहायक होते हैं। कई बीमारियों को भगाने में ये पत्ते काम आते हैं। चांगेरी के पत्तों का पानी डालकर पेस्ट बना लें। मस्से के ऊपर लगा लें और फि र हल्के हाथों से रगड़ें। ऐसा तब तक करें, जब तक मस्सा गिरने न लगे। दिन में कम से कम दो बार ऐसा करें। जल्द मस्सों से छुटकारा मिल जाएगा। नागरबेल के पत्ते के डंठल का रस मस्से पर लगाने से मस्से झड़ जाते हैं।

कच्चे आलू से मस्से हट जाते हैं। आलू काटकर मस्सों पर रगड़ें। इसी तरह केले के छिलके भी मस्से को दूर करने में असरदार हैं। केले के छिलके को अंदर की तरफ से मस्से पर रखें। कुछ देर के लिए रखे रहें। किसी कपड़े से उस जगह को लपेट सकते हैं, ताकि छिलका हटे नहीं। पिसा हुआ लहसुन लगाने से भी मस्से हट जाते हैं। बरगद के पेड़ के पत्ते मस्से दूर करने में कारगर हैं। इसके पत्तों का रस लगाएं। मस्से झड़ जाएंगे। अरंडी का तेल भी मस्से हटाने में उपयोगी हो सकता है। इसे लगाने से मस्से नरम पड़ जाते हैं और हट जाते हैं।

Related Articles

Back to top button